बांध परियोजना के विरोध में डिंडोरी में चक्का जाम, जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर 2 घंटे बैठे रहे ग्रामीण

बांध परियोजना के विरोध में डिंडोरी में चक्का जाम, जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर 2 घंटे बैठे रहे ग्रामीण

प्रेषित समय :18:07:05 PM / Thu, Jun 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

डिंडौरी. एमपी के डिंडोरी जिले के जनपद डिंडौरी अंतर्गत निर्माणाधीन राघौपुर मरवारी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर चक्का जाम कर दिया.

बांध का कार्य बंद कराने की मांग को लेकर जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम हिनौता तिराहा के पास दोपहर 2 बजे ग्रामीण सड़क पर बैठ गए. ग्रामीण न्यायालय का फैसला आने तक बांध का कार्य बंद करने और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे थे.

अधिकारियों सहित पुलिस बल रहा तैनात

चक्का जाम की सूचना लगते ही एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, तहसीलदार शशांक शेंडे, एसडीओपी सतीश द्विवेदी, कोतवाली, यातायात, शाहपुर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी विक्रमपुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक और पटवारी मौके पर पहुंच गए.

दो घंटे बाद समाप्त हुआ चक्का जाम

लंबी समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए. दोपहर 2 बजे से लगा जाम दो घंटे बाद शाम 4 बजे समाप्त हुआ. हालांकि चक्का जाम की सूचना के बाद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया था. इस कारण मार्ग में वाहनों का जमावड़ा नहीं लग पाया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-