जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बेलखेड़ा मेंरहने वाली फातिमा बी के सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने उनके व उनकी बहन बिस्मलाह बी के कमरे में रखी आलमारी के लॉकर तोड़कर सोने के जेवर व नगदी रुपए पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब वे बेटी के घर तेंदूखेड़ा आई थी.
पुलिस के अनुसार श्रीमति फातिमा बी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेड़ा गरम मसाला बेचने का थोक कारोबार करती है. पिछले दिनों वे घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ घूमने के लिये बेटी के यहां तेदुखेड़ा जिला दमोह गई थी. इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने फातिमा बी व उनकी बहन के कमरे में रखी आलमारी व पेटी के ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वे सुबह घर आई तो देखा कि फातिमा बी के कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़कर दो नग मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र जिसका वजन 5 ग्राम का, एक बड़ा मंगलसूत्र 10 ग्राम का, दो अंगूठी सोने की जिनका वजन चवन्नी भर है, कान के झाला जिनका वजन अठ्ठनी भर है.
08 तोला की चांदी की पायल एक जोड़ी तथा नकदी एक लाख रुपए चोरी कर लिए गए. वहीं छोटी बहन बिस्मलाह बी के कमरे में रखे अलमारी तोड़कर छोटा मंगलसूत्र एवं 1 तोला का मूंगलसूत्र व एक सोने की झुमकी व नकदी 60,000 रूपए चोरी कर लिए गए. परिजन लौटकर आए तो देखा कि घर का ताला व ग्रिल टूटी हुई पड़ी थी. अंदर जाकर देखा तो पेटी व आलमारी के ताले टूटे, उसमें रखे जेवर व नगदी रुपए गायब थे. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है. पुलिस ने मामले में कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लेक र पूछताछ शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

