जबलपुर. एमपी के जबलपुर में जसूजा सिटी में रहने वाले मेडिकल कालेज के डाक्टर संदीप कुमार यादव सौ रुपए का फायदा मिलने पर लाखों रुपए गवां बैठे. डाक्टर ने टेलीग्राम में दिए गए टॉस्क को पूरा करते करते 1.23 रुपए भेज दिए. जब और रुपया मांगा गया तो तब उन्हे लगा कि वे ठगी का शिकार हो गए है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेडिकल कालेज के कैं सर विभाग में पदस्थ डाक्टर संदीप कुमार यादव का टेलीग्राम एप में अकाउण्ट है. जिमसें एक यूजर तनवी जोशी नाम से मैसेज आया कि आपको जो टास्क दिया जायेगा. टास्क के बदले में आपको पैसा मिलेगा, उसके टेलीग्राम अकाउण्ट को एक टेलीग्राम ग्रुप में एड कर लिया जिसमें उसे टास्क दिये गये, उसके द्वारा टास्क पूर्ण करने पर कमीशन के तौर पर 100 रूपये दिये, फिर उसे और टास्क करने एवं कुछ पैसे डालने के लिये कहा गया,
उसने अपने फोनपे 1027 रूपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन किए. फिर डाक्टर को लगातार ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर धोखाधड़ी कर मोबाइल पर लिंक अकाउण्ट नम्बरों कोटक बैंक एवं एसबीआई नम्बर से उसने उनके अलग अलग यूपीआई के माध्यम से कुल 8 ट्रांजेक्शन करते हुये 1 लाख 23 हजार 462 रूपये डाल दिए. इसके बाद जब डाक्टर से 55 हजार रुपए और मांगे गए तो उन्हे संदेह हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके है. जिसपर उन्होने रुपए देने से इंकार करते हुए संजीवनी नगर थाना पहुंचकर शिकायत की, जिसपर पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

