जबलपुर में लोगों के खाते खुलवाकर एटीएम बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 18 कार्ड, 20 हजार रुपए जब्त

जबलपुर में लोगों के खाते खुलवाकर एटीएम बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 18 कार्ड, 20 हजार रुपए जब्त

प्रेषित समय :18:43:59 PM / Sun, Jun 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बेलबाग पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है, जो लोगों के खाते खुलवाकर उनके एटीएम बेचकर रुपए कमा रहे थे. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दस एटीएम कार्ड व 20 हजार रुपए नगद जब्त किए है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से कई बैंकों के एटीएम, खातें व क्यू आर कोड मिले है. 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेलबाग तिराहा के पास वाहन चेकिंग दौरान एक व्यक्ति महरून कलर बिना नबंर की एक्सिस स्कूटी चलाते हुए आया, जिसे संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम सौरभ कुमार रजक उम्र 31 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर गुप्ता किराना स्टोर्स के पास थाना आधारताल बताया. थाना लाकर तलाशी लेने पर  10 नग अलग अलग बैंको के एटीएम कार्ड मिले जिसमें एसबीआई सिंह ठाकुर, इडिंयन ओवरसीज बैंक ,इडिंयन ओवरसीज बैंक अनुराग पटेल,आईओबी प्रवीण कुमार,सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया हिमांशू गोटिया, यूनियन बैंक, एस बी आई विकास कोरी, बैंक ऑफ इंडिया नीरज ठाकुर, सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया रंजना रजक, बैंक आफ इंडिया रंजना रजक के नाम के तथा नगद 20 हजार रूपये रखे मिले.

सौरभ रजक को रोहित देता था एटीएम- 

सौरभ रजक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रोहित निवासी मांडवा बस्ती थाना गोरखपुर से संपर्क हुआ था जो नबंर बदल-बदल कर फोन करके प्रति दिन 05-10 एटीएम कार्ड देता है एवं रोहित के कहने पर ही बताये स्थान में जाकर अलग-अलग खातो में कैश डिपाजिट मशीन से रोहित द्वारा बताये गए अलग-अलग खातो में पैसे उसके द्वारा डाले जाते थे. उक्त 20 हजार रूपये नगद है रोहित के द्वारा देने पर ही आज वह फिक्स डिपाजिट मशीन से डालने जा रहा था. 

3333 के नाम से वाट्सएप गु्रप मिला- 

सायबर की टीम के साथ सौरभ रजक के मोबाईल के वाट्सअप नंबर को चेक करने पर वाट्सअप कान्टेक्ट नितिन 3333 नाम का मिला जिसे चेक करने पर चेट , बहुत सारे बारकोड, लोगो के पेन कार्ड, अधारकार्ड, बैंक खातो की डिटेल, लागिन आईडी, पासवर्ड, पासबुक डिटेल नितिन 3333 नाम को भेजी जाना पायी गई .  पूछताछ पर  सौरभ रजक ने बताया कि उसके द्वारा स्वयं का बैंक आफ इंडिया, म.प्र. ग्रामीण बैंक, सेंट्रलबैंक आफ इंडिया, इक्यूटास बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक में खाता खुलवाया है. सौरभ रजक द्वारा दीपक सोनी के सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के खाता एवं ओंकार पिता शिव कुमार चौधरी निवासी नुनसर का बैंक आफ महाराष्ट्र के खाते की डिटेल नितिन 3333 को बाटस्अप के माध्यम से भेजी गई है. दीपक सोनी के सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया खाता में रामोल अहमदाबाद सिटी गुजरात में एक्नोलेजमेंट में शिकायत दर्ज  है एवं ओंकार पिता शिव कुमार चौधरी निवासी नुनसर का बैंक आफ महाराष्ट्र में सायबर पुलिस थाना चित्तोडगढ राजस्थान में एक्नोलेजमेंट पर शिकायत दर्ज है.

मुजफ्फरपुर यूपी से एक्रोलेजमेंट नम्बर पर शिकायत दर्ज पाई गई-          

सौरभ रजक द्वारा स्वयं के बताये गये खाता क्रमांक की जानकारी एकत्रित की गई जिसमें  सौरभ रजक के 01. बैंक आफ इंडिया के खाता में मुजफ्फरपुर यू पी से एक्नोलेजमेंट नंबर में शिकायत दर्ज होना पाया गया है.

इनके खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण-

पुलिस का कहना है कि आरोपी सौरभ रजक, रोहित निवासी मांडवा बस्ती गोरखपुर,  वाट्सअप धारक नितिन 3333 के विरूद्ध धारा 318 (4), 61 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपी सौरभ रजक को प्रकरण मे विघिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-