जबलपुर में ओएलएक्स में सामान खरीदने के चक्कर में ठगी गई महिला

जबलपुर में ओएलएक्स में सामान खरीदने के चक्कर में ठगी गई महिला

प्रेषित समय :19:05:54 PM / Sun, Jun 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में ग्वारीक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ओएलएक्स पर सामान खरीदने के चक्कर में लाखों रुपए गवां बैठी. ठगी का शिकार हुई महिला  उर्वशी बाघमारे ने ग्वारीघाट थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए पीडि़ता उर्वशी बाघमारे ने बताया कि उन्होने ओएलएक्स पर घर के लिए कुछ सामान देखा तो कथित विक्रे ता से बातचीत की, बातचीत के दौरान शातिर ठग ने पीडि़ता को उनके बैंक एकाउंट व ओटीपी सहित अन्य जानकारी एकत्र कर ली. पीडि़ता इससे पहले कुछ समझ पाती इससे पहले ठग ने उनके खाते से 2 लाख 41 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए. रुपया ट्रांसफर होने का मैसेज आते ही उर्वशी बाघमारे हतप्रभ रह गई, उन्होने परिजनों को जानकारी दी, इसके बाद थाना ग्वारीघाट पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-