इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत निरस्त करने की याचिका को किया खारिज कर दिया है. हाइकोर्ट ने सेशन कोर्ट के सोनम रघुवंशी को जमानत देने के आदेश को बरकरार रखा है.
बता दें 29 जून को सोनम रघुवंशी की तरफ से उनके वकील ने पैरवी की थी. अब सोनम जमानत पर जेल से बाहर ही रहेगी. सोनम पर अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप है. आज देर शाम तक ऑर्डर की कॉपी उपलब्ध हो सकती है.
सोनम को मिली बड़ी राहत
बता दें कि राजा मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम को 28 अप्रैल को निचली अदालत ने पुलिस की गलतियों की चलते सशर्त जमानत दी थी. इसके बाद ही मेघालय पुलिस ने इसे चुनौती देने की बात कही थी. इसके अनुसार मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी सोनम की जमानत का विरोध किया था और जमानत को खारिज करने की अपील की थी.
हाल ही में मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने कहा था कि पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत देने वाले कोर्ट के आदेश को मेघालय पुलिस चुनौती देगी. अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि उनके पास ठोस सबूत हैं और उन्हें मामले की मजबूती पर भरोसा है, क्योंकि यह मामला अब न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहा है. अब मेघालय हाई कोर्ट ने भी सोनम को बड़ी राहत दी है.
मैं इंदौर नहीं जाऊंगी मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी
बीते कुछ दिन पहले ही सोनम मीडिया के सामने आई थी. उसने कहा था कि वह नेपाल नहीं भागी है. सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं. मैं लोगों से यही कहूंगी कि इन बातों पर भरोसा नहीं करें सब अफवाह है. इंदौर जाने के सवाल पर सोनम ने कहा कि मैं अभी इंदौर नहीं जाऊंगी.
सोनम ने कहा कि में जिला कोर्ट द्वारा दी गई जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं इसलिए इंदौर नहीं जाऊंगी. मैं शिलांग में रहकर जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं. शिलांग में कहां रह रही है और कैसे खर्चा चल रहा है, इस सवाल पर सोनम ने कहा कि सुरक्षा कारण से यह नहीं बता सकती हूं कि मैं कहां रह रही हूं. सोनम ने कहा कि रही खर्चे की बात तो वह मेरा व्यक्तिगत मामला है. मैं यह नहीं बता सकती हूं. लेकिन यह कहूंगी कि मैं जमानत शर्तों का पूरा पालन कर रही हूं.
ये है पूरा मामला
बीते साल 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी. जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे. कुछ दिन बाद 23 मई को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी. तीन जून को राजा का शव एक खाई में मिला था. बाद में जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जांच में सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

