राम लला के दर्शन को जाने वाले यात्रियों को सुविधा, जबलपुर से अयोध्या के मध्य स्पेशल ट्रेन, अब दिसम्बर तक चलती रहेगी

राम लला के दर्शन को जाने वाले यात्रियों को सुविधा, जबलपुर से अयोध्या के मध्य स्पेशल ट्रेन, अब दिसम्बर तक चलती रहेगी

प्रेषित समय :14:48:53 PM / Wed, Jul 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन की मांग पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने और यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में चल रही स्पेशल ट्रेनों कि अवधि को विस्तारित किया जा रहा है.

इसी कड़ी में यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे से संचालित गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 24-24 फेरे विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित तिथि, ठहराव, समय-सारणी एवं कोच सरंचना के अनुसार ही चलेंगी.

 ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक (मंगलवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 14 जुलाई तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 21 जुलाई से 29 दिसम्बर तक और चलती रहेगी. (24 सेवाएं).
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-