जबलपुर में सीएम मोहन यादव ईधन बचाने एयरपोर्ट से ट्रैवलर से पहुंचे मानस भवन, गौरव शिखर सम्मान में की शिरकत

जबलपुर में सीएम मोहन यादव ईधन बचाने एयरपोर्ट से ट्रैवलर से पहुंचे मानस भवन, गौरव शिखर सम्मान में की शिरकत

प्रेषित समय :21:17:59 PM / Wed, Jul 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज एक अलग अंदाज देखने मिला. मुख्यमंत्री डॉ यादव ईंधन बचाने का संदेश देने डुमना एयरपोर्ट से अपनी पूरी टीम के साथ एक ट्रैवलर वाहन में बैठकर सर्किट हाउस होते हुये मानस भवन पहुँचे जहाँ वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल हुये.

 मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ ट्रेवलर वाहन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे और विधायक डॉ अभिलाष पांडे एवं नीरज सिंह, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी भी इसी वाहन में सवार होकर समारोह स्थल पहुंचे. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-