बरगी डेम क्रूज हादसा, जांच आयोग ने पर्यटन विभाग को दिए निर्देश, इंजन व जनरेटर को सुरक्षित रखा जाए, जांच कराई जाएगी

बरगी डेम क्रूज हादसा, जांच आयोग ने पर्यटन विभाग को दिए निर्देश, इंजन व जनरेटर को सुरक्षित रखा जाए, जांच कराई जाएगी

प्रेषित समय :16:09:30 PM / Thu, Jul 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की जांच कर रही आयोग की टीम ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए है कि क्रूज के दोनों इंजन व जनरेटर को घटनास्थल से हटाकर सुरक्षित रखा जाए. आयोग का कहना है कि बारिश के दौरान बांध का जल स्तर बढ़ा तो साक्ष्य क्षतिग्रस्त हो सकते है, जिससे जांच भी प्रभावित होने की संभावना है.

जांच आयोग ने कहा कि भविष्य में आवश्यकता पडऩे पर इंजन और जनरेटर की तकनीकी जांच कराई जाएगी, ऐसे में इन उपकरणों को सुरक्षित रखना जरूरी है. आयोग ने यह कहा कि क्रूल के अन्य अवशेषों को भी सुरक्षित स्थान पर रखकर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए. जिसकी जिम्मेदारी संबंधित तहसीलदार को सौंपी गई है. आयोग के इस निर्देश पर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई है. उनका कहना है कि हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है और इस दौरान इंजन तथा जनरेटर के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में अब इन्हें सुरक्षित रखने का निर्णय काफी देर से लिया गया है.

इससे पहले नागरिक उपभोक्ता मंच ने भी आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए आशंका व्यक्त की थी कि बरगी बांध का जलस्तर बढऩे पर दुर्घटनास्थल पर मौजूद महत्वपूर्ण साक्ष्य पानी में डूब सकते हैं. इससे हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में कठिनाई हो सकती है.

हादसे में 13 लोगों की डूबने से हुई थी मौत-

गौरतलब है कि बरगी क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी. घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया था. आयोग हादसे के कारणों की जांच कर रहा है और जल्द ही विशेषज्ञों की मदद से क्रूज की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-