जबलपुर में डॉक्टर नागपाल का नम्बर डायल करते ही महिला का मोबाइल हैक, निकाल लिए गए तीन लाख रुपए

जबलपुर में डॉक्टर नागपाल का नम्बर डायल करते ही महिला का मोबाइल हैक, निकाल लिए गए तीन लाख रुपए

प्रेषित समय :15:33:31 PM / Thu, Jul 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पर शहर के प्रसिद्ध डाक्टर नागपाल का नम्बर सर्च करते हुए जैसे ही डायल किया गया तो एक महिला का मोबाइल फोन हैक हो गया. इसके बाद साइबर ठगों ने महिला व उसके बेटे के खाते से तीन लाख रुपए निकाल लिए. महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

बताया गया है कि धनवंतरी नगर निवासी उषा चौकसे 65 ने संजीवनी नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसके पति ने इलाज के लिये डॉक्टर नागपाल के यहां अपाइंटमेंट कराया था. उसने गूगल से नम्बर निकलवा कर फोन से सम्पर्क किया. दूसरी ओर से कहा, आजकल आनलाईन होने लगा है. आपका अपाइंटमेंट के लिये फार्म भेज रहे हैं. कहते उसने व्हाटसएप पर लिंक भेजा, जिसमें उसने पति की जानकारी भरी. मोबाइल धारक ने 5 रूपये पेमेंट करने कहा. उसने पैसे नहीं डाले लेकिन उसका मोबाइल हैक हो गया. उसे लगा कि उसके मोबाइल में कोई समस्या है. उषा चौकसे ने मोबाइल को शॉप में भेजा, जहां 4 घंटे का समय लगेगा बताया गया.

जिसपर उषा मोबाइल फोन घर लेकर आ गई. तीन दिन मोबाइल बंद रहने के बाद उसने अपने मोबाइल में सिम डाली. उसे पता चला कि उसके खाते से 22 हजार रूपये एवं उसके तथा बेटे के ज्वाइंट खाता से क्रमश: 95 हजार रूपये, 96 हजार 673 रूपये, 60 हजार  रूपये यूपीआई के माध्यम से किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर किये गये. इस तरह अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये खाते से 2 लाख 73 हजार 673 रूपये ट्रांसफर कर लिए गए है. मोबाइल फोन हैक कर रुपए निकाले जाने से महिला स्तब्ध रह गई. उन्होने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-