जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सायबर पुलिस व स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से जबलपुर के स्कूलों में प्रार्थना के बाद राज्य के समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों में प्रार्थना के बाद असेंबली में ही विद्यार्थियों ने स्वच्छ इंटरनेट की शपथ ली. इस मौके पर पुलिस अधिकारियों से लेकर स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए.
बताया गया है कि जबलपुर के करीब 100 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में प्राचार्य एवं शिक्षक स्टॉफ द्वारा समस्त विद्यार्थियों को सेफ इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एवं इंटरनेट की जिम्मेदारी पूर्ण उपयोग करने हेतु सायबर शपथ दिलायी गई. जिसमें विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के करीबन 13000 विद्यार्थियों/शिक्षकों द्वारा उक्त उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु बडे उत्साह के साथ शपथ ली गई. बच्चों ने एक सुर में कहा कि मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं इंटरनेट का प्रयोग सुरक्षित और जिम्मेदारी से करूँगा/करूँगी.
मैं अपने स्वयं और अपने जानने वालों की व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और डाटा को सुरक्षित रखूँगा/रखूँगी. मैं किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा नहीं करूँगा/करूँगी और दूसरों को भी सावधान करूंगा/करूंगी. किसी परिचित व्यक्ति के साथ कोई साइबर अपराध घटित होता है तो उसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर करूँगा /करूँगी, और इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दूंगा/दूंगी. मैं बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाऊंगा/बनाऊंगी. मैं सजग रहकर साइबर सुरक्षित समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दूंगा/दूंगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

