जबलपुर. एमपी के जबलपुर में भसीन रेसीडेंसी सिविल लाइन में रहने वाले रेलवे के अधिकारी वीर सिंह बुंदेला द्वारा आए दिन पत्नी आरती रजक के साथ मारपीट कर प्रताडि़त किया जाता रहा. यहां तक कि पत्नी ने वीरसिंह से उसके अवैध संबंधों को लेकर उलाहना दिया तो उसे नींद की गोलियां खिला दी. पुलिस ने आरती रजक की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस को पूछताछ में आरती रजक उम्र 38 वर्ष ने बताया कि दस वर्ष पहले उसकी शादी वीरसिंह बुंदेला निवासी कंलसी का बगीचा झांसी उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी. शादी के बाद से उसकी कोई संतान नहीं है, पति रेलवे में डिप्टी सीटीआई जबलपुर में पदस्थ है. इसके पहले करीब पांच वर्ष तक कटनी में रहे. आरती का कहना है कि शादी के बाद से पति यह कहकर प्रताडि़त करने लगे कि शादी में कोई सामान लेकर नहीं आई है.
इस बीच आरती को पता चला कि पति के साथ जेठानी के साथ अवैध संबंध हैं . इस बारे में पूछा तो पति ने मारपीट शुरु कर दी. तीन दिन पहले पति वीरसिंह किसी महिला से फोन पर बात कर रहे थे पूछने पर विवाद कर मारपीट कर दी. इस बीच पत्नी ने गले में दर्द होने की बात कही तो गुस्से में आए पति वीरसिंह ने नींद की गोलियां खिला दी.
जिससे आरती को चक्कर आने लगे, उसने किसी तरह 112 पर कॉल कर सूचना दी पुलिस के आने के बाद पति उसे रेल्वे अस्पताल ले गये जहां से रेफर करने के बाद ओमेगा अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्वस्थ होने पर वह अपने घर आयी तो जेठ कुंवर सिंह बुंदेला एवं नंदोई संजय कुमार द्वारा धमकी दी जाने लगी. पुलिस ने आरती रजक की रिपेार्ट पर धारा 85, 123, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

