जबलपुर. एमपी के जबलपुर में क्राइस्ट चर्च स्कूल ग्राउंड में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब खेल रहे छात्र अमजद खान को दोपहर के वक्त सांप ने काट लिया. छात्र को सांप के काटने की खबर मिलते ही स्कूल के टीचर सहित अन्य लोग पहुंच गए और अमजद को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया है.
क्राइस्ट चर्च स्कूल में सातवीं क्लास में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र अमजद खान रोज़ की तरह स्कूल गया था. ग्राउंड में बच्चों के साथ खेलते समय अचानक उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया. बच्चा दर्द से कराह उठा, जिसके बाद तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के पैर पर सांप के दांतों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे. हालांकि, शुरुआती तौर पर ब्लीडिंग या सूजन जैसे लक्षण नहीं थे. लेकिन जब ब्लड कोगुलेशन यानी खून के धक्के जमने की जांच की गई तो रिपोर्ट सामान्य नहीं आई थी. डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए उसे तत्काल इंजेक्शन दिया. 6 घंटे बाद दोबारा टेस्ट करने पर स्थिति में सुधार सामने आया. फिलहाल, बच्चा पूरी तरह स्टेबल है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

