जबलपुर। एमपी के जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार प्रबल हो गए है। सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है जो दोपहर तक तेज हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञों की माने तो बादलों की आवाजाही लगातार जारी रहेगी, जिससे दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। हवा की गति सामान्यत: 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों को डेरा है और दोपहर होते-होते यह बरस पड़ेंगे। शहर के अधिकांश हिस्सों में जोरदार वर्षा होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि आज जबलपुर और आसपास के जिलों में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है। कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। लोगों को निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
जबलपुर में आज बारिश के आसार, सुबह से चल रहा है रिमझिम बारिश का दौर
प्रेषित समय :09:09:13 AM / Thu, Jul 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




