जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह बोले, विकास के एजेंडे पर कांग्रेस नेताओं को नहीं है बोलने का अधिकार

जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह बोले, विकास के एजेंडे पर कांग्रेस नेताओं को नहीं है बोलने का अधिकार

प्रेषित समय :14:31:48 PM / Thu, Jul 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. कांग्रेस के किसी भी नेता को महाकौशल या जबलपुर के विकास की बात करने का अधिकार नहीं है क्योंकि जबलपुर सहित पुरे महाकौशल की उपेक्षा कभी हुई है तो वह कांग्रेस की सरकार के समय ही हुई है. जबलपुर सहित सम्पूर्ण महाकौशल को विकास की जो सौगातें मिली है, जो उपलब्धियां मिली है वह भाजपा के शासन में ही मिली है, यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए मानस भवन जबलपुर में कही.

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा जबलपुर में हुए विकास के उदाहरण तो प्रदेश और देश के दिए जाते है, जो भाजपा की सरकार में ही हुए है, और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में एक के बाद एक सौगाते जबलपुर को मिल रही है, जबलपुर में हुए विकास कार्यों को सब जानते है ऐसा कौन सा कार्य है जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद ना रहा हो. श्री सिंह ने कहा राजनीति अपनी जगह है लेकिन राजनीति की आड़ में विकास कार्यों की उपेक्षा हुई है इस तरह की चर्चा करना उचित नहीं है क्योंकि बात निकलेगी तो दूर तक जाएगी, हिसाब सभी से लिया जायेगा कि किसने जबलपुर के विकास के लिए क्या किया है.

श्री सिंह ने कहा हमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विकास के प्रति सोच और दूरदर्शिता पर और भाजपा सरकार की कार्यशैली पर गर्व है जिसके कारण ही आज जबलपुर सहित महाकौशल तेजी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा विकास कार्यों की तो यह शुरुआत है, आने वाले समय में जबलपुर को और भी बड़ी सौगाते मिलने जा रही है, एक अकेले लोक निर्माण विभाग से ही जबलपुर जिले को साढ़े तीन हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिली है, और यदि हम कांग्रेस के शासन की बात करें तो 10-20 लाख की सड़को के लिए भी सोचना होता था.

कांग्रेस की अंतकलह सबके सामने है-

श्री सिंह ने कहा कांग्रेस के नेता यदि यह कहें कि भाजपा में कुछ ठीक नहीं है तो यह उचित नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस कि अंतरकलह को सभी जानते है, राजनीति करना है तो मुद्दों पर कीजिये पर भाजपा कि कार्यपद्धति और मप्र सरकार के विकास के एजेंडे पर बोलने का अधिकार कांग्रेस के नेताओं को नहीं है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-