जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित विजय नगर क्षेत्र में आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई,जब जिम में कसरत कर रहे युवक को उसके दोस्तों ने फोन कर पार्क में बुलाया, यहां पर आते हुए युवक पर हमला कर बाइक में बिठाकर ले गए. युवक मौक ा पाकर बाइक से कूदा और शैलबी हास्पिटल के अंदर घुस गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को अग्रिम मिश्रा को भरती कराकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस को पूछताछ में अस्पताल में भर्ती सनातन चौक निवासी अग्रिम मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहलेलगभग 8-30 बजे अपनी जिम एवाल्व फिटनेश में था. तभी उसके दोस्त इहान धोंधिया ने उसे फोन कर कुछ काम से ट्रायंगेल पार्क के पास बुलाया. वह अपनी मोपेड से ट्रांगेल पार्क विजयनगर पहुंचा. मौके पर अचानक से जीत मिश्रा अपने अन्य 13-14 साथियों के साथ में आकर गाली गलौज करते हुये अपने पास रखे किसी बंदूक का बट उसके मुंह में मारा.
अन्य लोगों ने चाकू से हमलाकर सिर, जांघ में चोट पहुंचा दी. बेसबाल के डंडे, बेट से मारकर हाथ पैर व शरीर में चोट पहुंचाये. जीत ने कहा कि इसे गाड़ी में बैठाकर ले चलो. जीत के 2 साथी उसे गाड़ी में बैठाकर अंहिसा चौक तरफ ले जा रहे थे. शैल्बी अस्पताल के सामने वह गाड़ी से कूदकर अंदर तरफ भागा. उन लोगों ने असपताल के अंदर मारपीट किये. वह अस्पताल के अंदर घुस गया, तो सभी वहां से भाग गये. उसने अपने पिता को फोन पर घटना के बारे में बताया था.

