जबलपुर के औद्योगिक क्षेत्र रिछाई के अनमोल नमकीन कारखाने की लिफ्ट गिरी, महिला श्रमिक की मौत

जबलपुर के औद्योगिक क्षेत्र रिछाई के अनमोल नमकीन कारखाने की लिफ्ट गिरी, महिला श्रमिक की मौत

प्रेषित समय :13:15:27 PM / Fri, Jul 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में अनमोल नमकीन फैक्टरी की मालवाहक लिफ्ट शुक्रवार की दोपहर अचानक गिर गई. लिफ्ट की चपेट में एक महिला श्रमिक आ गई. महिला की मौके मौत हो गई. हादसे के दौरान फैक्टरी में चंद श्रमिक ही थे. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिछाई के अनमोल नमकीन के कारखाने में शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस अचानक भारी भरकम मालवाहक लिफ्ट अचानक नीचे आकर गिर गई, जब महिला श्रमिक मालती केवट लिफ्ट के किनारे नमकीन के पैकेट समेट रही थी. लिफ्ट लगने से महिला उसमें दब गई और छटपटाताते हुए उसने दम तोड़ दिया.

महिला को बचाने दौड़े साथी श्रमिक

प्रत्यक्षदर्शी राम यादव ने बताया कि लिफ्ट के गिरते ही उसकी चपेट में आई मालती को बचाने के लिए काम कर रहे अन्य श्रमिक दौड़े थे. श्रमिकों ने बमुश्किल लिफ्ट को उठाकर उसके नीचे दबी महिला को खींचकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-