जबलपुर: तेरा पति बहुत पैसा कमाता है, शराब के लिए पैसे दो, महिला के इंकार करते ही जांघ में चाकू घोंपा

जबलपुर: तेरा पति बहुत पैसा कमाता है, शराब के लिए पैसे दो, महिला के इंकार करते ही जांघ में चाकू घोंपा

प्रेषित समय :17:31:43 PM / Fri, Jul 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. संस्कारधानी जबलपुर में बाजार गई एक महिला से आरोपी युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जांघ में चाकू मारकर घायल कर दिया.

रांझी पुलिस ने बताया कि कोलाना मोहल्ला निवासी वर्षा कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार को वह सब्जी लेने के लिये मड़ई आटो स्टैंड के पास गयी थी. वहां राज कोल, अनुज कोल एवं अभिषेक कोल मिले उससे बोले कि तुम्हारा पति कम्पनी में काम करता है. बहुत पैसे कमाता है.

कहते हुये शराब पीने उससे 500 रुपये मांगने लगे. उसने पैसे देने से मना किया तो तीनों गाली गलौज करने लगे. गालियां देने से मना करने पर राज कोल ने चाकू से हमलाकर बायें पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी. अनुज कोल एवं अभिषेक कोल ने हाथ मुक्कों से मारपीट की और तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-