जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बेलखेड़ा रोड पर बीती रात 12 बजे के लगभग बहनोई को छोड़कर लौट रहे बाइक सवार युवक देवेन्द्र भूमिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा पीछे से आ रहे मोटर साइकल सवार की टक्कर से हुआ है. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार देवेन्द्र भूमिया निवासी सुनाचर बेलखेड़ा अपने भाई रंजीत के साथ मोटर साइकल से बहनोई को छोड़कर पाटन से लौटा, जब वह अन्नपूर्णा ढाबा बेलखेड़ा के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड डी 0969 के चालक ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों भाई मोटर साइकल सहित गिरकर घिसटते हुए चले गए, वही दूसरी मोटरसाइकल में सवार युवक भी गिर गया.
दुर्घटना हो देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने देवेन्द्र को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं दोनों युवकों का इलाज के बाद छोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो पाई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

