जबलपुर में लायंस क्लब श्रद्धा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,

जबलपुर में लायंस क्लब श्रद्धा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,

प्रेषित समय :20:27:32 PM / Mon, Jul 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 
जबलपुर।  हम सेवा करते हैं के सिद्धांत के प्रति समर्पित अंतर्राष्ट्रीय लायन संस्था की शाखा  लायंन  क्लब जबलपुर श्रद्धा  का शपथ ग्रहण समारोह  आज रजवाड़ा होटल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल,शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन नरेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि रीजन चैयरपर्सन लायन नीलम खरे व लायन डा ज्योति तिवारी रहे । 
                              लायन प्रीति सक्सेना, एमजेएफ लायन श्रद्धा साहू संरक्षिका एवं एमजेएफ लायन डॉक्टर संध्या जैन, लायन दीपा साहू डायरेक्टर  ,अध्यक्ष लायन डॉक्टर मीना गुप्ता ,सचिव लायन लवली यादव ,सह सचिव लायन अपर्णा गुप्ता,कोषाध्यक्ष लायन सुषमा साहू ने शपथ ग्रहण ली। स्वागत उद्बोधन लायन ज्योति तथा प्रतिवेदन लायन  मीना गुप्ता ने दिया। वर्तमान अध्यक्ष डॉ मीना गुप्ता ने द्वारा सत्र 2026_ 27 में किए जाने वाले कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी दी। मुख्य अतिथि लायन राजीव अग्रवाल क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की तथा शपथ अधिकारी लायन नरेंद्र जैन ने आगामी सत्र के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और पिछले वर्ष किए गए कार्यों की सराहना करते हुए मल्टीपल में क्लब को मिले एवार्ड की जानकारी सदन को दी ।गणेश वंदना और स्वागत नृत्य दो नन्ही बिटियों द्वारा किया गया। ध्वज वंदना लायन अपर्णा गुप्ता तथा मंच संचालन लायन सुधा यादव और लायन मौली जैन ने किया अतिथियों को स्मृति चिन्ह् भेंट किया।   सेवा गतिविधि में निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री दी गई। इस कार्यक्रम में लायन यशवंत सिंग सेंगर ,लायन राजेंद्र सोनी, डॉक्टर कांता खरे, लायन डॉ दीपक कुमार गुप्ता लायन डॉक्टर विपिन शर्मा लायन मुक्ता शर्मा लायन सुनीता जैन की सहभागिता रही। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-