जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ (Flash Flood) ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया. थथरी (Thathri) शहर के ऊपरी हिस्सों में तेज बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों से पानी के साथ भारी मात्रा में पत्थर, कीचड़ और मलबा नीचे आ गया.
इस Flash Flood की वजह से कई रिहायशी मकानों, दुकानों और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Two Days में Doda और Kishtwar में तीसरी बड़ी घटना
लगातार बारिश के कारण डोडा और किश्तवाड़ (Kishtwar) जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. पिछले दो दिनों में अचानक बाढ़ की यह तीसरी बड़ी घटना बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े कई वाहन मलबे में दब गए. कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि तेज बहाव के कारण कुछ गाड़ियां बहकर चिनाब नदी (Chenab River) की ओर चली गईं. हालांकि प्रशासन की ओर से नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है.
Doda-Kishtwar Highway Closed, Traffic प्रभावित
Flash Flood के बाद डोडा-किश्तवाड़ हाईवे (Doda-Kishtwar Highway) पर भारी मलबा जमा हो गया, जिसके कारण सड़क यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
जिला प्रशासन, Police और राहत एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. सड़क से मलबा हटाने और connectivity बहाल करने के लिए restoration work चल रहा है.
Kwar Hydroelectric Project के पास भी नुकसान
इससे पहले निर्माणाधीन 540 MW Kwar Hydroelectric Project के पास भी बाढ़ के कारण हाईवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण infrastructure को नुकसान पहुंचने की घटनाएं बढ़ रही हैं.
DC Doda की अपील- अफवाहों से बचें
डोडा के Deputy Commissioner कृष्ण लाल ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने बताया कि यह घटना cloudburst नहीं बल्कि भारी बारिश के कारण पहाड़ी ढलानों से मिट्टी, पत्थर और मलबा खिसकने की वजह से हुई है.
प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और emergency instructions का पालन करने की अपील की है. फिलहाल rescue teams और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

