जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित जीएस कालेज के सामने कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे संदीप कुमार ठाकुर नामक युवक अनियंत्रित होकर टकराकर गिर गया. दुर्घटना में संदीप के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिसे आसपास के लोगों ने नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उन्हे भरती कर लिया गया.
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि नवयुग कालेज के समीप रहने वाले संदीप कुमार ठाकुर उम्र 49 वर्ष हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय में मुंशी के पद पर पदस्थ है. बीती रात 9 बजे के लगभग वे आफिस से घर जाने के लिए निकले. जब वे जीएस कालेज के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान आगे जा रही कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे संदीप कुमार मोटर साइकल सहित टकरा कर गिर गए, दुर्घटना में संदीप के शरीर पर गंभीर चोटें आई. दुर्घटना होते देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने संदीप को उठाकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटना के बाद कार चालक भाग निकला, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

