जबलपुर में कार को टक्कर मारते हुए लहराया पिकअप वाहन पुलिया से टकराया, तीन घायल

जबलपुर में कार को टक्कर मारते हुए लहराया पिकअप वाहन पुलिया से टकराया, तीन घायल

प्रेषित समय :18:03:00 PM / Mon, Jul 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित बायपास चौराहा पर तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन से कार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गया। हादसे में कार सवार एक युवक व दो महिलाओं के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे इलाज के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। 
                                  पुलिस के अनुसार सुभाष कालोनी दमोह निवासी इमरत लाल उम्र 34 वर्ष अपने छोटे भाई की कार क्रमांक एमपी 34 जेड एफ 5004 से जबलपुर काम से आया था। काम होने के बाद वापस दमोह  जाने निकला। उसने  पाटन वायपास चैराहा पर कार खड़ी की और चाय पीने लगा। तभी दीपाली जैन व सुनंदा जैन नामक महिलाएं भी आ गई, जिन्होने इमरत लाल से दमोह जाने की बात कही तो उसने कार में बिठा लिया। इस दौरान सामने से आए पिकअप वाहन के चालक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार सवार इमरतलाल व दोनो महिलाओं के शरीर पर चोट आई। हादसे के बाद चालक पिकअप से अपना संतुलन खो बैठा और वाहन लहराते हुए सड़क किनारे एक पुलिया से जाकर टकरा गया। दुर्घटना में इमरतलाल, दीपाली जैन व सुनंदा जैन के शरीर पर चोटें आई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग पहुंच गए,जिन्होने पुलिस खबर देते हुए घायलों को पाटन के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद दोनों महिलाएं वापस जबलपुर उपचार के लिए चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-