जबलपुर। आर्मी भर्ती कार्यालय, जबलपुर के अंतर्गत आने वाले मध्य प्रदेश के 15 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित अग्निवीर (पुरुष एवं महिला) कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम 12 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें जबलपुर, बालाघाट, डिंडोरी, सिवनी, कटनी, मंडला, मऊगंज, मैहर, रीवा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली और उमरिया जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। आर्मी भर्ती कार्यालय ने बताया कि सभी अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने पंजीकृत ईमेल आईडी को नियमित रूप से देखते रहें, ताकि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें। भर्ती कार्यालय जबलपुर के अंतर्गत चयनित सफल अभ्यर्थियों को नवंबर 2026 में संभावित रूप से आयोजित होने वाली भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रैली के प्रवेश पत्र अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी आर्मी भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जबलपुर के दूरभाष नंबर 07247028996 एवं 0761-2607637 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source : palpalindia
ये भी पढ़ें :-
अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, नवंबर में होगी भर्ती रैली
प्रेषित समय :19:11:45 PM / Mon, Jul 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




