जबलपुर में किसान के बेटे ने लगाई फांसी, फंदा कसते ही चीख पड़ा, नीचे उतारते ही मौत

जबलपुर में किसान के बेटे ने लगाई फांसी, फंदा कसते ही चीख पड़ा, नीचे उतारते ही मौत

प्रेषित समय :18:40:53 PM / Mon, Jul 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बेलखेड़ा स्थित ग्राम गोकुला में किसान के बेटे महेश पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही कई लोग पहुंच गए, देखा तो महेश जमीन पर पड़ा था, जिसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 
                                  पुलिस के अनुसार ग्राम गोकु ला बेलखेड़ा निवासी अरविंद पटेल पेशे से किसान है, उनका बेटा महेश पटेल भी किसानी करता रहा। शराब पीने का आदी महेश बीती रात दस बजे के लगभग शराब पीकर घर आया और अपने कमरे में चला गया। जहां पर महेश ने पंखा की मदद से फांसी लगाने के लिए गले में फंदा डाला और जैसे ही फंदा कसा तो चीखते हुए फडफड़़ाने लगा। शोर सुनकर चाची सहित अन्य परिजन पहुंच गए, जिन्होने महेश को फंदे पर लटके हुए फडफड़़ाते देखा तो फंदा काटकर महेश को जमीन पर लिटा दिया। महेश के शरीर पर कोई हरकत न होने पर परिजनों में भी चीख पुकार शुरु हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए, जिन्होने महेश को अस्पताल पहुंचाया। यहां भी डाक्टरों ने जांच के बाद महेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-