लगातार छठे महीने महंगाई की मार : 4.38% पर पहुंची, आरबीआई टारगेट के पार निकली, आलू-अदरक महंगे, सोना-चांदी सस्ते

लगातार छठे महीने महंगाई की मार : 4.38% पर पहुंची, आरबीआई  टारगेट के पार निकली, आलू-अदरक महंगे, सोना-चांदी सस्ते

प्रेषित समय :20:26:46 PM / Mon, Jul 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. आलू-अदरक समेत खाने-पीने की चीजों के दाम फिर बढऩे से रिटेल महंगाई लगातार छठे महीने बढ़ी है. जून में यह 4.38 प्रतिशत पर पहुंच गई है. जनवरी में यह 2.74 प्रतिशत थी. वहीं एक महीने पहले मई में 3.93 प्रतिशत थी. यानी, यह लगातार छठा महीना है जब महंगाई बढ़ी है.

वहीं जनवरी 2025 के बाद यह पहला मौका है जब महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 4त्न के मिड टारगेट के पार निकल गई है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार 13 जनवरी को महंगाई के ये आंकड़े जारी किए हैं. खाने-पीने के सामानों की महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन जून में बढ़कर 5.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है. मई में यह आंकड़ा 4.38 प्रतिशत पर था. 

महंगाई बढऩे से ब्याज दरें बढऩे की आशंका

भले ही मौजूदा महंगाई अभी भी आरबीआई के 2 प्रतिशत से 6 प्रतिशत के टॉलरेंस बैंड के भीतर है, लेकिन कीमतों में आगे और बढ़ोतरी केंद्रीय बैंक को ब्याज दरें बढ़ाने के लिए मजबूर कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो आने वाली तिमाहियों में देश की आर्थिक ग्रोथ पर असर पड़ सकता है. जून में ही आरबीआई ने अल नीनो परिस्थितियों के कारण कम मानसून की आशंका और बढ़ती एनर्जी कीमतों के दोहरे रिस्क को देखते हुए अपने महंगाई के अनुमान को 4.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया था.

नए इंडेक्स की वजह से पिछले साल से तुलना नहीं

महंगाई के डेटा की तुलना पिछले साल की समान अवधि से नहीं की जा सकती, क्योंकि इसी साल जनवरी में इस इंडेक्स को रीसेट किया गया था. साल 2024 को बेस ईयर बनाकर नई सीरीज की शुरुआत की गई थी, जिसमें जनवरी में संशोधित रिटेल महंगाई 2.74त्न दर्ज हुई थी. इसके बाद कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई. फरवरी में यह 3.21 प्रतिशत, मार्च में 3.4 प्रतिशत, अप्रैल में 3.48 प्रतिशत और मई में 3.93 प्रतिशत दर्ज की गई थी. पुरानी सीपीआई सीरीज जिसका बेस ईयर 2012 था के तहत महंगाई दर दिसंबर में 1.33 प्रतिशत और नवंबर में 0.71 प्रतिशत रही थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-