जबलपुर में पुलिस कंट्रोल रुम के सामने घटना, कार चालक ने ऑटो, बाइक सवार को मारी टक्कर, मची अफरातफरी

जबलपुर में पुलिस कंट्रोल रुम के सामने घटना, कार चालक ने ऑटो, बाइक सवार को मारी टक्कर, मची अफरातफरी

प्रेषित समय :15:45:02 PM / Tue, Jul 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर में पुलिस कंट्रोल रुम के सामने आज दोपहर के वक्त चीख पुकार व भगदड़ मच गई, जब तेज गति से आई कार ने एक आटो को टक्कर मारते हुए भाग निकला, दुर्घटना में आटो चालक के शरीर पर गंभीर चोटें आई. घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होने आटो चालक को  उठाकर अस्पताल पहुंचाया. जहां पर वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है. दिन-दहाड़े हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी मची रही.

पुलिस के अनुसार घंटाघर के समीप सड़क किनारे खड़ा आटो चालक सवारियों के आने का इंतजार कर रहा था, इस दौरान पीछे से लहराते हुए आए कार चालक ने आटो को टक्कर मार दी, कार की टक्कर लगते ही चालक आटो से उछलकर कार के सामने आ गिरा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई. दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर ओमती थाना की पुलिस पहुंच गई, जिन्होने आटो चालक को उठाकर जिला अस्पताल पहुंंचाया, जहां पर चालक की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. वहीं कार चालक ने  भागने के चक्क र में आगे जाकर एक मोटर साइकल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. दिन दहाड़े हुए घटनाक्रम के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल रहा. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-