जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पंजाब बैंक कालोनी में अंकित चौधरी नामक युवक ने उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. आज सुबह 6 बजे के लगभग मां द्रौपदी बाई सोकर उठी तोदेखा कि बेटा फांसी के फंदे पर लटक रहा है. बेटे को इस हालत में देख मां चीख पड़ी. शोर सुनकर पिता सहित अन्य परिजन पहुंचे और अंकित को फंदे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया.
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब बैंक कालोनी शिवधाम में रहने वाले अंकित चौधरी उम्र 24 वर्ष बीती रात घर आया और पिता मोहन चौधरी, उनकी पत्नी द्रौपदी बाई के साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद रात 12 बजे के अपने कमरे में सोने के लिए चला गया. देर रात अंकित उम्र ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली. आज सुबह 6 बजे के लगभग मां द्रौपदी बाई सोकर उठी तो देखा कि अंकित पंखे के कुंदे में नाईलोन की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा है.
बेटे को फांसी के फंदे पर लटकते देख मां चीख पड़ी, शोर सुनकर पिता सहित अन्य परिजन पहुंच गए, यहां तक कि आसपास के लोग भी घरों से निकल आए. सभी ने फंदा काटकर अंकित को दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद अंकित चौधरी को मृत घोषित कर दिया. अंकित के फांसी लगाए की खबर से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, लोगों के बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम लिया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

