जबलपुर में चलती कार में चालक की हार्ट अटैक से मौत, नाले में गिरी कार, अमखेरा गोहलपुर रोड पर हादसा

जबलपुर में चलती कार में चालक की हार्ट अटैक से मौत, नाले में गिरी कार, अमखेरा गोहलपुर रोड पर हादसा

प्रेषित समय :15:21:36 PM / Thu, Jul 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित अमखेरा रोड गोहलपुर में देर रात चलती कार में चालक को हार्ट अटैक आने से कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. हादसे में कार चालक बबुआ हाजी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची गोहलपुर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है.

बताया गया है कि हनुमानताल निवासी बबुआ हाजी कार एमपी 20 सीबी 7666 से अमखेरा की ओर जा रहे थे. गोहलपुर से आगे बढऩे के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ. इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे नाले में जा गिरी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान सड़क पर यातायात कम था. गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया. कार नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को हार्ट अटैक आने के कारण कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-