जबलपुर में सीएसडी डिपो कर्मी के साथ लूट, मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार

जबलपुर में सीएसडी डिपो कर्मी के साथ लूट, मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार

प्रेषित समय :15:38:24 PM / Thu, Jul 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. केंट थानान्तर्गत एम्पायर तिराहा के समीप बीती रात 9 बजे के लगभग सीएसडी डिपो के कर्मचारी सुमित खोखर के हाथ से मोटर साइकल सवार बदमाश मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले. लूट की वारदात उस वक्त हुई है जब सुमित अपने दोस्तों के साथ पैदल बातचीत करते हुए घर की ओर जा रहा था. पुलिस ने सुमित की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार सुमित खोखर उम्र 28 वर्ष निवासी एम्पायर तिराहा सीएसडी काम्पलेक्स एमटीएस के पद पर सीएसडी डिपो में कार्यरत है. बीती रात 9 बजे के लगभग सुमित सीएसडी काम्पलेक्स से अपने दोस्त परमजीत एवं परमीत के पास 20 खोली रेल्वे कालोनी में पैदल मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था. इस दौरान पीछे से मोटर सायकल में 2 अज्ञात लड़के आकर उसके हाथ से एप्पल कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 20 हजार रूपये का छीन कर पुल नम्बर 2 पार की ओर भाग निकले. सुमित ने शोर मचाते हुए दौड़कर पीछा किया लेकिन लुटेरे ओमती क्षेत्र की ओर भाग निकले. सुमित ने केन्ट थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-