जबलपुर. एमपी के शहडोल में पिता की गंदी हरकतों से परेशान होकर घर से भागी नाबालिगा कटनी होते हुए जबलपुर पहुंच गई. यहां पर वह रेलवे स्टेशन पर रात बिताती रही, पुलिस की नजर पड़ी तो उसे महिला थाना पहुंचाया. जहां पर उसने अपने साथ पिता द्वारा की जा रही गंदी हरकतों के बारे में बताया. इसके बाद नाबालिगा की मां को खबर दी. जिसपर आज नाबालिगा की मां जबलपुर पहुंची.
महिला पुलिस अधिकारी को पूछताछ में बताया कि अपने सगे पिता की करतूत से परेशान होकर वह 9 जुलाई को शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंची, फिर कटनी और इसके बाद 180 किलोमीटर दूर जबलपुर आ गई. यहां दिनभर शहर में घूमती, रात में रेलवे स्टेशन पर सोती. बीती शाम रेलवे स्टेशन पर बैठे देखकर एक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा. उसे महिला थाने ले आया. जहां उसने आपबीती सुनाई. पुलिस ने मां को फोन लगाया तो वो आज जबलपुर पहुंची. किशोरी का कहना था कि वह घर नहीं जाना चाहती क्योंकि फिर से पिता वही गंदी हरकत करेगा. खबर यह भी है कि जब किशोरी ने जबलपुर के महिला थाने में अपने पिता की गंदी हरकतों के बारे में बताया तो पुलिस भरोसा नहीं कर सकी. इस पर उसने पिता की हरकतों के वीडियो दिखाए. इन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.
शराबी पिता एक साल से कर रहा छेड़छाड़-
किशोरी ने पुलिस को बताया- पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. करीब एक साल पहले रात को शराब पीकर घर आए. मैं अपने कमरे में सो रही थी. आंख खुली तो देखा कि पिता मेरे बगल में बैठे हैं. उनके शरीर पर कपड़े नहीं हैं. मुझे लगा कि वे शराब के नशे में हैं, इसलिए वहां से उठकर मां के पास चली गई. कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा, फिर ऐसा लगातार होने लगा. हमेशा का काम हो गया था कि वे रात को शराब के नशे में घर आते और फिर पूछते कि क्या पेट में दर्द हो रहा है? इसके बाद कपड़े ऊपर कर यहां-वहां हाथ लगाते. मैं उनकी गंदी हरकतों से इस कदर परेशान हो गई थी कि न चाहते भी उनके वीडियो मोबाइल में कैद कर लिए.
20 साल बड़े युवक से जबरन शादी करा दी-
पीडि़ता ने बताया कि मैं उनकी हरकतों का विरोध करती तो वे मारपीट करते. परेशान होकर मां को बताया. मां ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनको भी पीटा. इसके बाद मेरी मर्जी के बिना 5 मई 2026 को 20 साल बड़े युवक से शादी करवा दी, वह भी शराबी था, मेरे साथ अक्सर मारपीट करता. मां को बताया तो उन्होंने भी मदद करने से इनकार कर दिया. ऐसे में एक ही रास्ता बचा था कि घर से भाग जाओ.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

