जबलपुर में शरारती तत्वों की हरकत से भड़के लोग, नर्मदा जी की मूति को किया खंडित, गांव में तनाव

जबलपुर में शरारती तत्वों की हरकत से भड़के लोग, नर्मदा जी की मूति को किया खंडित, गांव में तनाव

प्रेषित समय :18:57:00 PM / Sat, Jul 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में खमरिया स्थित सुंदरपुर गांव में शरारती तत्वों ने नर्मदा जी की मूर्ति को खंडित कर दिया. आज सुबह दस बजे के लगभग जब गांव के लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मूर्ति खंडित हैमूर्ति के खंडित होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्र हो गए, जिन्होने प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरु कर दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जिन्होने लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

खमरिया फैक्टरी के रहवासी एरिया से लगे ग्राम  ग्राम सुंदरपुर में नदी के किनारे वर्ष 2016 में गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से मां नर्मदा की मूर्ति की स्थापना कराई. उक्त मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र रहा, जहां पर सुबह से लेकर शाम तक गांव के लोगों का आना जाना होता, त्यौहार के मौके पर धार्मिक आयोजन किए जाते, जिसमें गांव के लोग परिवार के साथ शािमल होते थे.  उक्त मूर्ति को किसी ने खंडित कर दिया. आज सुबह दस बजे के लगभग गांव के कुछ लोग मंदिर पहुंचे तो देखा कि मूर्ति खंडित अवस्था में पड़ी है.

मूर्ति के खंडित होने की खबर गांव में आग की फैल गई, देखते ही देखते लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी शुरु कर दी. लोगों का आरोप था कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा इस तरह की घटना की गई है. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और मामले की उचित जांच का आश्वासन दिया. पुलिस की समझाइश और संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर खंडित मूर्ति का विधिवत पूजन-अर्चन किया और विसर्जन के लिए उसे ग्वारीघाट ले गए.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-