ग्वालियर में हादसा, 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से दबे कई लोग, दो महिलाओं की मौत, 2 गंभीर घायल

ग्वालियर में हादसा, 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से दबे कई लोग, दो महिलाओं की मौत, 2 गंभीर घायल

प्रेषित समय :12:00:00 PM / Sun, Jul 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार 19 जुलाई की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब चिरवाई नाका पर पहाड़ी किनारे बनी 15 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई. दीवार के नीचे ठेला लगाने वाले और वहां खड़े कुछ लोग दब गए.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई. बचाव दल ने अब तक एक महिला समेत तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला है. सभी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं, दो महिलाओं के दबने से मौत की सूचना मिल रही है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, और मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-