जबलपुर। एमपी के जबलपुर में लार्डगंज स्थित उजारपुरवा क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी व चीखपुकार मच गई। जब दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर टकराव हो गया, इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर घातक हथियारों से हमला किया। वहीं घरों के सामने खड़ी मोटर साइकलों में भी तोडफ़ोड़ कर दी।
पुलिस के अनुसार उजारपुरवा क्षेत्र में लम्बे समय से दो पक्षों के बीच पुरानी किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। जिसके चलते दोनों ही पक्ष एक दूसरे से बदला लेने की फिराक में रहते थे। बीती रात दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए, जिन्होने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरु कर दी, जो कुछ ही देर में हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के लोगों घातक हथियारों से एक दूसरे पर हमला करना शुरु कर दिया, यहां तक वाहनों में तोडफ़ोड़ व पथराव करने लगे।
लोगों का आरोप है कि सौरभ रैकवार, सत्यम रैकवार सहित कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र में आए दिन शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हैं। विरोध करने पर विवाद और मारपीट करते हैं। उनका कहना है कि बीती रात करीब 2 बजे 10 से 12 युवक हथियारों के साथ पहुंचे और अचानक हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद दोनों पक्षों के लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया।
जबलपुर के उजारपुरवा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच खूनी टकराव, एक दूसरे पर घातक हथियारों से किया हमला, तोडफ़ोड़
प्रेषित समय :16:12:12 PM / Mon, Jul 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




