जबलपुर में बैंक पहुंचने पर सीमेंट कारोबारी को पता चला, खाली हो चुका है खाता

जबलपुर में बैंक पहुंचने पर सीमेंट कारोबारी को पता चला, खाली हो चुका है खाता

प्रेषित समय :19:08:00 PM / Tue, Jul 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में शताब्दीपुरम में रहने वाले सीमेंट कारोबारी सुनील दुबे के एकाउंट से सात दिन के अंदर एक लाख 87 हजार रुपए निकाल लिए गए. कारोबारी को इस बात की जानकारी उस वक्त लगी जब वे पासबुक में इन्ट्री कराने के लिए पहुंचे. कारोबारी की शिकायत परपुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के मुताबिक शताब्दीपुरम फेस-2 निवासी सुनील दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अतुल विहार राईट टाउन में श्रीजी एसोसियेट के नाम से सीमेंट का व्यवसाय करता है. उसका खाता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मालवीय चौक में है. 17 जुलाई को सुबह लगभग 11-30 बजे अपनी बैंक पासबुक में एंट्री कराने गया था. एंट्री कराने के बाद पासबुक को चैक किया पता चला कि 10 जुलाई से 16 जुलाई के बीच कुल 1 लाख 87 हजार 472 रूपये धोखाधड़ी कर उसके खाते से निकाल लिये गए हैं. सुनील ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरु कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-