जबलपुर. एमपी के जबलपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सांकेतिक अर्थी जुलूस निकाला गया. जुलूस सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर से शुरू होकर महाकौशल महाविद्यालय के पास पहुंचा. वहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढऩे से रोक दिया.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके युवा साथी 21 दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके विरोध में उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा है. जब हम लोग यहां विरोध प्रदर्शन करने उतरे तो हम पर भी बल प्रयोग किया गया. स्थिति को नियंत्रित करने और अर्थी जुलूस को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.
सिविल लाइन थाने के पास पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन (पानी की बौछार) का प्रयोग किया. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यदि 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं दिया गया, तो एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और अन्य सहयोगी संगठन मिलकर और भी ज्यादा उग्र प्रदर्शन करने बाध्य होगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

