जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अधारताल स्थित नर्मदा नगर सुहागी में रहने वाली अन्नपूर्णा के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया. वे अपनी बहन के साथ 14 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर निकली थी, इस दौरान चोरों ने घर हाथ साफ कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा परिसर सुहागी में अन्नपूर्णा पांडेय अकेले ही रहती है, वे अपनी बहन के साथ अमरनाथ यात्रा पर निकली, जाने से पहले उन्होने अपने घर की चाबी पड़ोस में रहने वाले सागर श्रीवास्तव को दे दी थी ताकि घर की देखभाल हो सके. पिछले दिन अज्ञात तत्व मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी से सोने, चांदी के जेवर व नगदी रुपए चोरी कर ले गए. बीती शाम सागर घर आया तो देखा कि अन्नपूर्णा पांडेय के घर के मेनगेट में ताला लगा था.
अंदर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा, अंदर सेंट्रल टेबल की ड्राज खुले, आलमारी के लॉकर टूटे थे. सागर ने अन्नपूर्णा मेडम को फोन करके घटना के बारे में बताया, उन्हौंने वीडियो बनाकर भेजने के लिये तो उन्हें घर का वीडियो बनाकर भेजा और अंदर के कमरों में जिनमें ताला नहीं था जाकर देखा बेडरूम में रखी आलमारी व दीवान का सामान बिखरा हुआ था. अन्नपूर्णा पांडेय ने बताया कि घर में सोने की चैन सहित अन्य जेवर रखे थे. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है.

