जबलपुर. एमपी के जबलपुर में साइबर ठगों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है, ठगों ने स्टेट बैंक कालोनी में रहने वाली महिला सोनाली सेठिया के एकाउंट से 15 लाख रुपए उड़ा लिए. इसके अलावा अन्य लोग भी ठगी का शिकार हुए है.
कोतवाली-
श्रीमति सोनाली सेठिया उम्र 35 वर्ष स्टेट बैंक कालोनी कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 नम्बर से 2 व्हाटसएप चलाती है. 13 जुलाई को सुबह 8-30 बजे उसके व्हाटसएप नम्बर पर अज्ञात नम्बर से मैसेज आया उसने अपना व्हाटसएप चैक किया जो ओपन नहीं हो रहा था. लगातार मैसेज आ रहे थे और अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से उसे डरा धमकाकर लगभग 15 लाख रूपये अलग अलग स्केनर के माध्यम से हड़प लिए.
गढ़ा-
विनायक महा उम्र 40 वर्ष निवासी शक्तिनगर का खाता पंजाब नेशनल बैंक मे है. 15 मई को शाम लगभग 5 बजे वह अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम में रील देख रहा था तभी बीच में एक एचजेड टीव्ही एप का एड आया, जो क्लिक हो गया और एप डाउनलोड हो गया. इसके बाद वह शाम को किराना का सामान लेने गया तो पता चला कि खाते से 28 हजार रुपए निकल चुके है. ठगों ने उसके वाट्सएप को हैक करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. लिखित शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
रांझी-
श्रीमति मधुलिका सिंह चैहान उम्र 46 वर्ष निवासी एकता विहार कालोनी रंाझी ने शिकायत की कि वह ओएफके हास्पिटल खमरिया में सीनियर नर्स के पद पर पदस्थ है. उसकी सैलरी एसबीआई खमरिया ब्रांच में आती है. 11 जुलाई की रात लगभग 8-26 बजे उसके व्हाटसएप पर अज्ञात नम्बर से हॉय का मैसेज आया जैसे ही उसने मैसेज ओपन किया उसके एसबीआई खाता से क्रमश: 30 हजार रूपये, 19 हजार 999 रूपये, 19 हजार 999 रूपये, कुल 70 हजार रूपये कट गये.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

