जबलपुर में दस-दस हजार रुपए लेकर महिलाओं को पकड़ा दिए फर्जी बीपीएल कार्ड

जबलपुर में दस-दस हजार रुपए लेकर महिलाओं को पकड़ा दिए फर्जी बीपीएल कार्ड

प्रेषित समय :16:10:06 PM / Wed, Jul 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित गोरखपुर क्षेत्र में महिलाओं के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर महिलाओं से दस-दस हजार रुपए लेकर फर्जी गरीबी रेखा के कार्ड पकड़ा दिए गए. इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ है जब एक महिला अपने बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने पहुंची. इसके बाद महिलाओं ने गोरखपुर थाना में लिखित शिकायत दी है.

पुलिस के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं सोना शर्मा, गीता विश्वकर्मा, मेधा बर्मन, प्रभा पटेल, क्रांति सेन और महक पटेल के गोरखपुर तहसील कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने कार्ड बनवाने के एवज में प्रत्येक महिला से 10000 रुपये वसूले और सभी को नकली बीपीएल कार्ड थमा दिए. जब महिलाएं बच्चों के स्कूल एडमिशन और राशन के लिए निगम व तहसील पहुंचीं तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. स्कूल प्रबंधन ने कार्ड पर नगर निगम की सील और हस्ताक्षर कराने के लिए कहा, जब महिलाएं नगर निगम पहुंचीं तो वहां के कर्मचारियों ने उन्हें तहसील कार्यालय जाने की सलाह दी.

तहसील पहुंचने पर वहां बैठे एक कर्मचारी ने कार्ड को फर्जी बताते हुए महिलाओं को चुपचाप घर लौटने की धमकी दी और ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही. इस धमकी के बाद डरी सहमी महिलाओं ने तुरंत गोरखपुर थाने का रुख किया और पुलिस अधिकारियों को पूरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि  गोरखपुर तहसील कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने उनसे संपर्क किया और 10000 रुपये लेकर फर्जी कार्ड तैयार करवा दिए. महिलाओं ने अपने आधार कार्ड, फोटो और अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ भी सौंपे थे. अभी तक करीब 25 महिलाएं इस फर्जीवाड़ा का शिकार हो चुकी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-