जबलपुर में मतदान विवाद पर स्टेट बार काउंसिल का एक्शन, जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 15 दिन में कराएं, दिनेश उपाध्याय चीफ इलेक्शन आफिसर नियुक्त

जबलपुर में मतदान विवाद पर स्टेट बार काउंसिल का एक्शन, जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 15 दिन में कराएं, दिनेश उपाध्याय चीफ इलेक्शन आफिसर नियुक्त

प्रेषित समय :16:35:49 PM / Wed, Jul 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कथित धांधली और फर्जी मतदान के आरोपों के बाद मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव रद्द होने के बाद अब 15 दिन के भीतर दोबारा मतदान कराया जाएगा. इसके लिए नए मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है, वहीं जिला बार के संचालन के लिए 7 सदस्यीय तदर्थ (एडहॉक) समिति भी गठित की गई है.

गौरतलब है कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी मतदान की शिकायतों को लेकर वकीलों ने जिला न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा किया था. विवाद बढऩे पर तत्कालीन मुख्य चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने चुनाव रद्द कर दिया. इसके बाद उन्होंने जिला बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर चुनाव अधिकारी के पद से इस्तीफा भी दे दिया. मामला मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के पदेन अध्यक्ष एवं महाधिवक्ता प्रशांत सिंह तक पहुंचा. इसके बाद आज स्टेट बार काउंसिल की आपात बैठक हुई, जिसमें चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

7 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित-

स्टेट बार काउंसिल के सचिव आशीष आनंद के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ के संचालन और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सात सदस्यीय तदर्थ समिति बनाई गई है. जिसमें प्रहलाद चौधर संयोजक, राजकुमार दुबे सह-संयोजक, संपूर्ण तिवारी सदस्य, सुनील चौबे सदस्य, अभय सिंह ठाकुर सदस्य, प्रवीण चतुर्वेदी सदस्य, अरविंद कुमार चौधरी सदस्य, दिनेश उपाध्याय को चुनाव चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है.  उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष, पारदर्शी और विवाद-मुक्त चुनाव संपन्न कराए जाएं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-