जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे, लूट की वारदातों का खुलासा

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे, लूट की वारदातों का खुलासा

प्रेषित समय :19:31:30 PM / Thu, Jul 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित अधारताल क्षेत्र में हो रही लूट की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है. जो आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, घटना में उपयोग की गई बाइक व चाकू बरामद किया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधारताल क्षेत्र के दो स्थानों पर हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी रही, इस दौरान तीन युवकों की गतिविधियों के बारे में पता चला, जिसपर पुलिस ने तीनों को क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा, जिन्होने पूछताछ में लूट की वारदातें करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों से लूट की दो वारदातों का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में कुनाल पिता भग्गू कोल उम्र 19 वर्ष निवासी शंकर टोला महाराजपुर   अधारताल, छोटू उर्फ अभिषेक पिता सुदर्शन चौधरी 22 वर्ष निवासी पटेल नगर  महाराजपुर अधारताल व तुषार रजक लीलाधर रजक 25 साल निवासी बस्ती नंबर 02 अमखेरा गोहलपुर को पकड़कर पूछताछ की, जिन्होने लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है.

आरोपियों ने 17 जुलाई की रात दस बजे अमित खटीक निवासी पनागर साई कृपा फैक्टरीरिछाई से काम करके अपने घर जाने निकला. जब वह रिछाई ब्रिज से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान मोटरसाइकल से आए तीन बदमाशों ने रोककर गुटखा मांगा. मना करने पर बदमाशों ने पैर में चाकू मारकर मोबाइल फोन व 8 हजार रुपए छीन लिए. इसी तरह आदर्श नगर कटरा निवासी रूची ठाकुर उम्र 19 वर्ष कटरा से जयप्रकाश नगर लाइब्रेरी जाने पैदल अपने घर से निकली. जब वह जेपी हैल्थ क्लब के सामने से गुजर रही थी. इस दौरान बाइक से आए बदमाश ने बैग छीन लिया. रुचि ने पीछा किया तो उसने बैग से मोबाइल फोन निकाला और बैग फेंककर भाग निकला.  लूट व झपटमारी की  घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार, एसआई दीपक मण्डलोई, एएसआई अशोक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विनोद, विनोद शर्मा,  प्रताप धुर्वे, आरक्षक दुर्गेश दुबे,  सुरजीत जाट, शशिप्रकाश,  अनिल शर्मा, कुलदीप साहू की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-