जबलपुर : गोराबाजार मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान पर बढ़ा आक्रोश, आबकारी विभाग ने नपाई शुरू की

जबलपुर : गोराबाजार मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान पर बढ़ा आक्रोश, आबकारी विभाग ने नपाई शुरू की

प्रेषित समय :14:32:11 PM / Fri, Jul 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शहर के गोराबाजार मुख्य मार्ग पर खोली गई शराब दुकान के विरोध में गत् 15 जुलाई से चल रहे लगातार आंदोलन का समाधान नहीं निकलने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, जिसे देखते हुए आबकारी विभाग व जिला प्रशासन ने जांच के लिए 7 दिनों का समय मांगा था.

उक्त समय सीमा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग का अमले ने शराब दुकान की धार्मिक स्थलों से दूरी को टेप लगाकर नापा. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक घंटे से ज्यादा चली इस प्रक्रिया के बाद यह पाया गया कि शराब दुकान धार्मिक स्थालों से 100 मीटर की दूरी वाले नियम का उल्लंघन कर खोली गई है.

संघर्ष समिति के पवन कनौजिया ने बताया कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि शराब दुकान नियमों को ताक पर रखकर खोली गई है. शराब दुकान जिस भवन में है उसका नक्शा स्वीकृत नहीं हैं. वहीं नियमों में स्पष्ट है कि धार्मिक स्थलों से शराब दुकान की दूरी 100 मीटर से ज्यादा होनी चाहिए. लेकिन गोराबाजार में इस नियम को भी ताक पर रख दिया गया
जहां शराब दुकान खोली गई है वहां दो धार्मिक स्थल हैं. इस बात का खुलासा गुरुवार को जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के द्वारा कराई गई नपाई में भी हो गया है. शराब दुकान मुख्य मार्ग में होने के कारण शाम से ही वहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है. मामला कानून व्यवस्था का भी बन जाता है. लिहाजा अब शराब दुकान को उक्त स्थल से स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए. आंदोलन समिति के नकुल गुप्ता, पवन कनौजिया प्रमोद बेन, पवन यादव, हेमंत मलिक, राजा ठाकुर ने एक बार फिर दोहराया कि जब तक शराब दुकाने वहां से नहीं हटाई जाती उनका आंदोलन चलता रहेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-