जबलपुर में डॉक्टर परिमल स्वामी का नम्बर सर्च करना महंगा पड़ा, ठगों ने वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर एकाउंट से उड़ाए डेढ़ लाख रुपए

जबलपुर में डॉक्टर परिमल स्वामी का नम्बर सर्च करना महंगा पड़ा, ठगों ने वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर एकाउंट से उड़ाए डेढ़ लाख रुपए

प्रेषित समय :16:56:45 PM / Sat, Jul 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बापू नगर रांझी में रहने वाले दीपक रजक को गूगल पर डाक्टर परिमल स्वामी का नम्बर सर्च करना महंगा पड़ गया. दीपक ने नम्बर सर्च कर जैसे ही नम्बर लगाया, तो साइबर ठगों ने उक्त नम्बर से बातचीत करते हुए दीपक रजक को वाट्सएप पर एपीके फाइल भेज दी. दीपक ने जैसे ही फाइल खोली तो उनके खाते से डेढ़ लाख रुपए उड़ गए.

इस संबंध में दीपक रजक ने थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उनकी सासु मॉ उमा रजक की तबियत खराब हो गयी थी जिनके उपचार हेतु उसने गूगल से डाक्टर परिमल स्वामी का नम्बर सर्च किया था जिस पर उसने दोबारा फोन करने पर उन्हौंने कहा कि अभी आपका नम्बर नहीं लग पायेगा क्योंकि क्लीनिक में बहुत भीड़ है नम्बर लगाने के लिये आपको टोकन जनरेट करना पड़ेगा जिसके लिये आपको 5 रूपये का पेमेंट करना पड़ेगा, तभी उन्हौंने उसके व्हाटस एप पर एक एपीके फाईल भेजकर कहा कि आपको फाईल खोलकर फार्म भरना पड़ेगा जिसके बाद पेमेंट का आप्शन आयेगा जिस पर पेमेंट करना पड़ेगा,

उसके द्वारा एपीके फाईल खोलकर फार्म भरा गया किन्तु पेमेंट नहीं हुयी फिर उन्हौंने 50 रूपये पेमेंट करने कहा तो उसने 50 रूपये पेमेंट करने का प्रयास किया किन्तु पेमेंट नहीं हुई. उन्हौंने कहा कि आपका नम्बर नहीं लग पायेगा. दिनंाक 19-7-26 को अचानक उसके इंडियन बैंक के खाता से 02 बार में 1 लाख 50 हजार रूपये कट गये. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक करके उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये 1 लाख 50 हजार रूपये हड़प लिये.  लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-