जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के विखंडन का विरोध, गांधी प्रतिमा के सामने किया मौन प्रदर्शन

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के विखंडन का विरोध, गांधी प्रतिमा के सामने किया मौन प्रदर्शन

प्रेषित समय :17:08:47 PM / Sat, Jul 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मेडिकल यूनिवर्सिटी के विरोध में अब लोग मुखर हो गए है, जिसके चलते आज नागरिक उपभोक्ता मंच के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक संगठन के साथ मिलकर टाउन हाल पहुंचे , यहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर मौन धारण करते हुए प्रार्थना की और कहा, एमपी सरकार को सदबृद्धि दे और जिस यूनीवर्सिटी का विखंडन करते हुए उज्जैन शिफ्ट किया जा रहा है, उसे रोका जाए.

मंच के अध्यक्ष डॉ पीजी नाजपांडे का कहना है कि जबलपुर के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है, पहले हाईकोर्ट, फिर विश्वविद्यालय और अब मेडिकल यूनीवर्सिटी को दो टुकड़ों में बांटकर यह बताया जा रहा है कि धीरे- धीरे जबलपुर से चीजों को कम किया जा रहा है. उनका कहना है कि मेडिकल यूनीवर्सिटी होने के चलते प्रदेश में संस्कारधानी का नाम था. पर राज्य सरकार ने इसका विखंडन करते हुए उज्जैन में शिफ्ट तो किया ही है, इसके साथ ही अधिकतर कॉलेज वहां पर ही शिफ्ट कर दिया गया.

मंच के सदस्य रजत भार्गव ने बताया कि जबलपुर के जनप्रतिनिधियों को बढ़-चढ़ कर आगे आते हुए सरकार के प्रस्ताव का विरोध करना था, पर ऐसा हुआ नहीं, यही वजह है कि अब सामाजिक संगठन सड़क पर उतरकर प्रस्ताव का विरोध कर रहे है. उन्होंने कहा कि देश के अन्य कई राज्यों में एक ही मेडिकल यूनिवर्सिटी है, और अच्छे ढ़ंग से संचालित भी हो रही है. रजत भार्गव का कहना है कि इससे पहले भी टेलीकॉम सेंटर, हाईकोर्ट और अन्य संस्थाओं का प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में शिफ्ट किया गया है, जिससे यह समझा जा रहा है, कि जबलपुर की उपेक्षा चारो तरफ से हो रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-