जबलपुर के अधारताल में पुलिस को देखते ही तानी पिस्टल, घेराबंदी में पकड़ा गया शातिर बदमाश

जबलपुर के अधारताल में पुलिस को देखते ही तानी पिस्टल, घेराबंदी में पकड़ा गया शातिर बदमाश

प्रेषित समय :16:04:05 PM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में अधारताल स्थित हनुमान मंदिर तालाब के पास से पुलिस ने एक युवक को उस वक्त पकड़ा है, जब वह किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने घूम रहा था। युवक ने पुलिस को देखते ही पिस्टल तान कर भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन घेराबंदी में भाग नही पाया। 
                               पुलिस को खबर मिली कि अधारताल तालाब हनुमान मंदिर के पास एक युवक जो सफेद टीशर्ट एवं काले ंरग का लोवर पहने है कोई घटना करने के लिये अपने पास पिस्टल रखा है। जिसपर पुलिस ने तालाब के पास पहुंचकर दबिश दी, पुलिस को देखते ही युवक पिस्टल तानकर भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम श्रेयांश  पिता श्यामलाल गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी मुक्तिधाम के पास शंकर नगर सुहागी अधारताल बताया। पुलिस ने कमर में पीछे तरफ एक 32 बोर की पिस्टल खोसे मिला तथा पहने हुये लोवर के दाहिने जेब में 1 कारतूस रखे मिला। आरोपी से उक्त पिस्टल एवं कारतूस के संबंध में पूछताछ करने विक्की ठाकुर निवासी सुहागी से लेना बताया। आरोपी श्रेयांश गुप्ता के कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को पकडऩे में आरक्षक विनोद कुमार शर्मा, आरक्षक अनिल शर्मा, कुलदीप साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-