जबलपुर में अवैध शराब पकडऩे गए दो पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, थाना का घेराव कर अवैध वसूली के लगाए आरोप

जबलपुर में अवैध शराब पकडऩे गए दो पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, थाना का घेराव कर अवैध वसूली के लगाए आरोप

प्रेषित समय :07:59:44 AM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में तिलवारा स्थित ग्राम सकरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अवैध शराब पकडऩे सादी वर्दी में गए दो पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मामले में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पृथ्वीराज व राजेश परते घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे। यहां तक कि ग्रामीणजन परिवार सहित थाना पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। घटना की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए शांत कराया। 
                           बताया गया है कि तिलवारा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हवलदार पृथ्वीराज व राजेश परते बिना वर्दी के ग्राम सकरी पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मी अवैध शराब पकडऩे के बहाने सीधे घरों के अंदर घुस गए और तोडफ़ोड़ तथा धक्का-मुक्की करते हुए महिलाओं से अभद्रता करने लगे। पुलिस कर्मियों की हरकत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए, देखते ही देखते लोग एकत्र हो गए, जिन्होने दोनों पुलिस कर्मियों को मौके पर ही घेरकर बंधक बना लिया। हंगामे के बीच पुलिस कर्मी राजेश परते किसी तरह वहां से भाग निकला और अपने उच्च अधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी दी। खबर मिलते ही भारी पुलिस बल सकरी गांव हपुंच गया, यहां पर सरपंच को फोन से संपर्क कर स्थिति को समझा, इसके बाद बंधक बनाए गए प्रधान आरक्षक को पृथ्वीराज को मुक्त कराया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणजन परिवारों के साथ थाना पहुंच गए, यहां पर करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस कर्मी अवैध वसूली करने के लिए घरों के अंदर घुस गए और महिलाओं के साथ अभद्रता की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हे शांत कराया। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-