भारत के औद्योगिक उत्पादन में आई तेजी, 7.3% की विकास दर के साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उछाल

भारत के औद्योगिक उत्पादन में आई तेजी, 7.3% की विकास दर के साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उछाल

प्रेषित समय :16:42:23 PM / Tue, Jul 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए औद्योगिक मोर्चे से उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में पिछले साल की तुलना में 7.3 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह बढ़ोतरी मई 2026 में दर्ज की गई 5.1 प्रतिशत की विकास दर के मुकाबले काफी बेहतर है.

सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 में औद्योगिक विकास को मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग और बिजली क्षेत्र से समर्थन मिला. जून 2025 में आईआईपी का सूचकांक 114.7 था, जो अब बढ़कर 123.1 पर पहुंच गया है.

किस क्षेत्र में कितनी बढ़ोतरी देखी गई?

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर- 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी.
बिजली और गैस आपूर्ति-0.6 प्रतिशत की मजबूत विकास दर.
खनन-1.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी.
जल आपूर्ति और अन्य सेवाएं- 6.1 प्रतिशत की बढ़त

मैन्युफैक्चरिंग में 19 उद्योगों ने दिखाया दम मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के भीतर कुल 23 उद्योग समूहों में से 19 ने सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की है. इसमें सबसे अधिक योगदान इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट (34.0 प्रतिशत), मोटर वाहन और ट्रेलर (17.5प्रतिशत) और खाद्य उत्पादों (10.8 प्रतिशत) का रहा है. इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में स्विचगियर, सर्किट ब्रेकर और ऑप्टिकल फाइबर केबल के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है.

उपयोग-आधारित वर्गीकरण रिपोर्ट के अनुसार, कैपिटल गुड्स में 14.2 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो भविष्य में निवेश और औद्योगिक विस्तार का संकेत देती है. इंटरमीडिएट गुड्स में 9.3 प्रतिशत और इंफ्रास्ट्रक्चर/कंस्ट्रक्शन गुड्स में 7.5 प्रतिशत की बढ़त रही. उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में भी 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-