जबलपुर. यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन प्रयागराज और तिरुनेलवेली के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा. रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद गाड़ी संख्या 04171/04172 प्रयागराज–तिरुनेलवेली–प्रयागराज स्पेशल 1 अगस्त से मध्य प्रदेश के सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी जंक्शन से होकर संचालित की जाएगी.
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04171 प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल 1 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को कुल चार फेरे लगाएगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04172 तिरुनेलवेली–प्रयागराज स्पेशल 3 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चार ट्रिप संचालित होगी.
कुल 19 कोच और इन प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच जोड़े गए हैं, जिनमें 9 स्लीपर, 2 थर्ड एसी, 6 जनरल और 2 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं. यह गाड़ी मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, रेनीगुंटा और मदुरै समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

