जबलपुर. एमपी के जबलपुर में दून इंटरनेशनल स्कूल के एक मैस ठेकेदार ने नीमखेड़ा के एक किराना व्यापारी के 64 लाख रूपए हड़प लिए. ठेकेदार ने किराना सामग्री लेकर स्कूल में सप्लाई की थी. स्कूल ने तो ठेकेदार को पेमेंट कर दिया लेकिन व्यापरी को ठेकेरार ने पेमेंट नहीं किया. जिसपर किराना कारोबारी ने बरेला थाना में लिखित शिकायत की, जिसपर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
गौर तिराहा के समीप अर्पित जैन की अजीत किराना स्टोर्स के नाम से दुकान है. अर्पित ने पुलिस को बताया कि संचालक अर्पित जैन ने बताया कि श्रमोदय आवासीय विद्धालय, आईटीडीएम ओर दून इंटरनेशनल स्कूल का मैस ठेकेदार स्टार फूड एंड हारिभसिलिटी सर्विसेज के संचालक जगदीश सेठी, प्रो गोरव शर्मा और रमायन पाठक हैं. कंपनी काफी दिनों से किराना दुकान लेकर उक्त संस्थाओं को माल सप्लाई कर रही है. इस बीच माल सप्लाई का भुगतान भी किया गया है.
लेकिन पिछले दिनों से किराना सामग्री लेने के बाद उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है. मामले में उन्होंने संस्थाओं से भी संपर्क किया था लेकिन उन्होंने 64 लाख रुपए का भुगतान करने से इंकार कर दिया. कंपनी से इस संबंध में बातचीत की गई लेकिन यहां से गोलमोल जबाव मिलता रहा. इस बीच स्टार फूड एण्ड हॉरिभसिलिटी सर्विसेस कंपनी गायब हो गई है. संचालकों के सिर्फ मोबाइल नंबर हैं. इन नंबरों पर संपर्क किया गया है, जिसमें हर समय उन्हें लटकाया जा रहा है. अब हालत यह हो गई है कि मोबाइल भी बंद कर लिए हैं. धोखाधड़ी किया जाना प्रतीत होते ही मामले की बरेला थाने में शिकायत दी गई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

