जबलपुर. एमपी के जबलपुर में आज सीएम मोहन यादव का आगमन हुआ, जिसमें भाजपा के नेता से लेकर जनप्रतिनिधि व्यस्त थे, इस बीच कांग्रेसजनों ने संभागीय कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर दिया. जिन्हे रोकने के लिए पुलिस ने बैरीकेट लगा दिए, इसके बाद भी जब कांग्रेसी आगे बढ़े तो वॉटर कैनन का उपयोग कर तितर-बितर कर दिया.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राम मंदिर में हुई चोरी में भाजपा नेताओं की चुप्पी यह बता रही है कि कहीं ना कहीं इनकी भी भूमिका है. युवा कांग्रेस नेता विजय रजक के नेतृत्व में गोलबाजार से जैसे ही कार्यकर्ताओं ने रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय की और कूच किया, तभी बैरिकेड लगाकर मौजूद पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया. प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया.
युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से चंदा लेने वाले भाजपा नेता चंदा चोरी के बाद आखिरकार क्यों मौन है. भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में डमरू लेकर और थाली बजाते हुए पहुंचे, जिन्हें कि पुलिस ने रास्ते में रोक लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ में भाजपा हिसाब दो के पोस्टर भी थे. युवा कांग्रेस नेता विजय रजक ने कहा कि इस देश में अगर कोई वालीवुड एक्ट्रेस भगवा रंग की बिकनी पहन लेती तो हो तो इस देश को बंद करवा दिया जाता है, पर राम मंदिर में चंदा चोरी से संवेदनशील मामले में भाजपा,आरएसएस और बजरंग दल के लोग जो कि हिंदू धर्म का अपने आपको ठेकेदार बताते है.
आज हम उन्हें यह याद दिलाने आए थे कि जब राम मंदिर बन रहा था, तब भाजपा के मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा ले रहे थे. हम लोगों ने भी राम भगवान के नाम पर बढ़ चढ़कर चंदा दिया, लेकिन जब राम मंदिर से 2000 करोड़ चंदा चोरी होता है, उसमें भाजपा,आरएसएस के नेताओं का भी नाम आया तो इनकी बोलती बंद है. विजय रजक ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर चला करते थे, पर आज जब चंदा चोरी में इनकी ही पार्टी के सीनियर नेताओं का नाम आया तो सबने चुप्पी साध रखी है. उन्होंने कहा कि जबलपुर में भाजपा सांसद के साथ-साथ विधायक,महापौर है, पर कोई भी चंदा चोरी में बोलने को तैयार नहीं है, इसलिए आज युवा कांग्रेस ने चेताया है कि अगर आप लोग चुप हो तो सत्ता में बैठने का अधिकार नहीं है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

